क्राइम

अब मां ही निकली बेटी की कातिल! दूसरे जाति में शादी की सजा, घोट दी गला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 24, 2022, 08:34 PM IST

बेटी की हत्या करने के बाद मां ने खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वो बच गई और उसका इलाज चल रहा है। मां ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी, लड़के वाले देखने आने वाले थे। जबकि बेटी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए उसने बेटी की हत्या कर दी।

Image

तमिलनाडु में मां ने बेटी को मारा (फोटो- Pixabay)

तमिलनाडु में एक मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद खुद भी मरने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

लड़की की उम्र 20 साल थी। नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और कोयंबटूर में नर्स का काम भी करती थी। छह महीने पहले ही घर लौटी थी। रिपोर्टों की मानें तो मृतका अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) समुदाय से ताल्लुक रखती थी और किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति से शादी करना चाहती थीं। इसके लिए उसका परिवार तैयार नहीं था और वो अपने समुदाय के भीतर लड़की की शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता और भाई चेन्नई में ऑटो चालक के रूप में काम करते हैं। घर पर मां ही रहती थी। मां ने ही लड़की के लिए एक रिश्ता देख रखा था। जो लड़की को देखने आने वाले थे। लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। वो लड़के से नहीं मिलता चाहती थी। उसकी जिद थी कि वो अपनी मर्जी से शादी करेगी, मां की जिद थी कि जाति से बाहर शादी नहीं होगी।

इसी को लेकर दोनों के विवाद हुआ, पहले बहस शुरू हुई और फिर मां ने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भी बेटी जिद पर अड़ी रही। फिर मां ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी का गला घोटकर हत्या कर दी। बेटी की मौत के बाद मां ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। हालांकि मां बच गई। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article