क्राइम

'माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे' CM Yogi के बयान का ऐसा खौफ, गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा बदमाश- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 28, 2023, 08:26 PM IST

मेरठ में एक आरोपी खुद ही गले में तख्ती डालकर थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंच गया, खास बात ये कि आरोपी ने कहा कि अब कभी गलती नहीं करुंगा और पुलिस के सामने थाने में सरेंडर किया।

Image

अपराधियों को लेकर CM योगी के बयान का असर दिखने लगा है

माफियाओं और अपराधियों को लेकर CM योगी के बयान का असर दिखने लगा है, प्रयगराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद योगी ने सदन में कहा था कि वो माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, उनके बयान का असर मेरठ में देखने को मिला जब एक शातिर अपराधी गले में तख्ती डालकर थाने में सरेंडर करने पहुंचा।

परीक्षितगढ़ थाने में सौरभ गिरी खटकी नाम का अपराधी खुद गले में तख्ती लटकाकर चला आया आरोपी ने कहा कि आगे से उससे कोई गलती नहीं होगी और वो पुलिस के डर के कारण आत्मसमर्पण करने आया है।

पुलिस ने बताया कि सौरभ 307 सहित अन्य मुकदमों में वांछित है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। आज उसने खुद थाने में सरेंडर किया है।

उन माफियाओं को 'मिट्टी में मिलाने' का काम सरकार करेगी

शनिवार को UP विधानसभा में CM Yogi ने संबोधन देते हुए विपक्ष और माफियाओं पर कड़ा हमला किया है। CM Yogi का कहना है कि माफियाओं संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही साथ माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की भी बात कही। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ गोलीकांड खासी सुर्खियों में है, गौर हो कि यूपी का माफिया डॉन कहे जाने वाले अतीक अहमद सलाखों के पीछे हैं।

मुख्य गवाह को प्रयागराज में गोलियों से भून दिया गया

उसी हत्याकांड के मुख्य गवाह को शुक्रवार को प्रयागराज में गोलियों से भून दिया गया है मारा जाने वाला शख्स उमेश पाल, बसपा नेता राजू पाल की हत्याकांड का मुख्य गवाह था उसे अतीक अहमद के खिलाफ बोलने के लिए इसे कई बार धमकी भी मिल चुकी थी, इस मामले को लेकर सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव के सवाल का जवाब दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article