क्राइम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुलेटप्रूफ गाड़ी में दिल्ली लाने की स्पेशल तैयारी- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 4, 2023, 04:42 PM IST

Gangster Lawrence Bishnoi News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 'कालापानी' की सजा देने की तैयारी है, बताया जा रहा है कि जेल से दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर्स पर NIA ने कड़ा रूख अपना लिया है।

Image

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 'कालापानी' की सजा देने की तैयारी!

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उसके गैंगस्टर्स अलग-अलग जेलों में बंद हैं और जेल में बैठकर ही आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं गौर हो कि लॉरेंस बिश्नोई जेल ने अंदर बंद रहते हुए ही सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Murder) की साजिश रच डाली थी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को बिश्नोई गैंग का काम बताया था।

गौर हो कि एनआईए (NIA) ने गृह मंत्रालय से उत्तर भारत की जेलों में बंद 10-12 कुख्यात गैंगस्टरों को अंडमान निकोबार जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है, एनआईए ने गृह मंत्रालय से कहा है कि कुछ शातिर कैदियों को अंडमान निकोबार की जेल में ट्रांसफर किया जाए।

ऐसी मांग के पीछे मंशा ये है कि ये गैंगस्टर जेलों में बैठकर अपने सिंडिकेट को चला रहे हैं ऐसे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जेलों में शिफ्ट कर दिया जाए तो इसपर अंकुश लगाया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article