क्राइम

NIA पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई का खुलासा, हां-मंगाई थी जिगाना पिस्टल, अतीक हत्याकांड से कनेक्शन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलAuthored by: ललित राय
  • Updated May 24, 2023, 01:34 PM IST

Atique Ahmed Murder Case: पंजाब की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया है कि गोल्डी बराड़ से उनसे जिगाना पिस्टल मंगाई थी। बता दें कि एनआईए की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।

Image

पंजाब की जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई

Atique Ahmed Murder Case: 15 अप्रैल को अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की तीन बदमाशों ने प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के सामने हत्या कर दी थी। उस हत्याकांड में जिगाना नाम के पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। हैरानी वाली बात ये थी कि जिस जिगाना पिस्टल(Jigana pistol) का इस्तेमाल किया गया था वो भारत में प्रतिबंधित है,सवाल यह कि अतीक(atique ahmed murder case) के हत्यारों तक यह पिस्टल कैसे पहुंची। अतीक के तीनों हत्यारे लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य जेल में फिलहाल बंद हैं। जांच जब आगे बढ़ी तो पता चला कि सन्नी को यह पिस्टल सुंदर भाटी(sundar bhati) के जरिए मिली। सुंदर भाटी से सन्नी सिंह का संबंध तब स्थापित हुआ था जब वो हमीरपुर जेल में बंद था। लेकिन सवाल फिर भी मौजूं की सुंदर भाटी को यह जिगाना पिस्टल कहां से मिली। बताया जा रहा है कि पंजाब की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि उसने गोल्डी बरार से 2 जिगाना पिस्टल मंगाई थी और गोगी गैंग को दी थी। लेकिन पुख्ता तौर पर अभी भी यह पता नहीं चल सका है कि लवलेश, अरुण मौर्या और सन्नी सिंह ने जिगाना पिस्टल किससे हासिल की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article