क्राइम

पिता को मारकर बेटे ने सौतेली मां के साथ किया बलात्कार; गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 7, 2023, 11:45 PM IST

पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी है। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सदाई हेम्ब्रम के रूप में हुई है। सदाई की हत्या धारदार हथियार से की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सौतेली मां के साथ रेप

Photo : BCCL

ओडिशा में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपनी ही सौतेली मां के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पहले अपने पिता की हत्या की, उसके बाद मां के साथ रेप किया।

कहां की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के जाजपुर जिले के तोमका थाना क्षेत्र के चंपाझार गांव की यह घटना है। आरोपी लुगु हेम्ब्रम (20) को सोमवार को पास के गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सदाई हेम्ब्रम के रूप में हुई है।

सौतेली मां से संबंध ठीक नहीं

खबरों के मुताबिक, सदाई हेम्ब्रम के बेटे लुगु एक दिहाड़ी मजदूर था। वह अपने माता-पिता से अलग, दूसरे गांव में रहता था। कहा जा रहा है कि सौतेली मां के साथ उसके संबंध ठीक नहीं थे। सौतेली मां उसके साथ झगड़ा करती थी और पिता के साथ रहने की अनुमति नहीं देती थी।

घटना के दिन क्या हुआ

रविवार की रात, जब लुगु अपने पिता के घर पहुंचा, तो उसकी सौतेली मां के साथ उसका फिर से झगड़ा हो गया। सौतेली मां ने आरोप को काफी भला बुरा कहा। पिता से मिलने की बात पर सौतेली मां भड़क उठी। इसके बाद युवक क्रोधित हो गया। इसी बीच उसके पिता ने भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए लड़के को डांट दिया। जिसके बाद युवक और भड़क गया और उसने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी।

हत्या के बाद रेप

आरोप है कि पिता की हत्या के बाद गुस्से में युवक ने अपनी सौतेली मां को भी नहीं बख्शा और उसके साथ बलात्कार कर डाला। इसके बाद वो वहां से भाग गया। जिसके बाद मां पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article