क्राइम

यूपी के मैनपुरी में 6 लोगों की हत्या से हड़कंप, एक ही परिवार से नाता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Jun 24, 2023, 11:22 AM IST

Mainpuri Murder Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी इलाके में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी के बाद जिले के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे।

Mainpuri Murder Case: मैनपुरी के किशनी इलाके में एक ही परिवार 8 लोगों पर कातिलाना हमले में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा में आरोपी ने सभी को मारकर खुद को गोली मार ली। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय सभी रिश्तेदार घर में मौजूद थे।एसपी सहित जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक गोकुलपुर में एक सोहवीर पुत्र सुभाष चंद्र यादव ने अपने परिवार के 5 लोगों (दो भाई व भाई की पत्नी,दोस्त,जीजा समेत पांच लोगों) की फरसा से काटकर हत्या कर दी। उसने अपनी मामी व पत्नी को मारने का प्रयास किया है।मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव (28) ने अपने भाई भुल्लन यादव (25) और सोनू यादव (21), सोनू की पत्नी सोनी (20), अपने बहनोई सौरभ (23) और फिरोजाबाद निवासी दोस्त दीपक (20) की फरसा (धारदार हथियार) से हत्या कर दी तथा अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) को हमला कर घायल कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया कि हत्‍यारोपी शिववीर ने इस घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल, मैनपुरी में भर्ती कराया गया है एवं शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।कुमार ने बताया कि मौके पर स्थानीय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक किशनी, फील्ड इकाई, श्वान दल और अन्य मौजूद हैं।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नगर, करहल एवं एसपी मौजूद हैं।एसपी के मुताबिक, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। हालांकि अभी पुलिस ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

पुलिस का कहना है कि अभी हत्या की वजह के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच चल रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे हर कोई सन्न है। आरोपी के घर में शादी का माहौल था। रिश्तेदार भी जुटे हुए थे। आखिर ऐसा क्या हुआ यह सबके समझ के बाहर की बात है। जिस परिवार में यह घटना घटी उनके यहां कोई आपराधिक इतिहास वाला शख्स भी नहीं रहा है। परिवार का कहना है कि उसका बड़ा बेटा (अब इस दुनिया में नहीं है) किशनी में सरकारी अस्पताल के बाहर फोटो कॉपी की दुकान चलाता था और घाटे की वजह से पैसों की मांग कर रहा था। कुछ विवाद भी हुआ था। लेकिन घर में उसके छोटे भाई की शादी की चर्चा चलने लगी तो वो शांत हो गया। लेकिन वो इतने बड़े कांड को अंजाम देगा यह किसी ने नहीं सोचा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article