क्राइम

एनकाउंटर में मारा गया शोरूम में गोलीबारी करने वाला शूटर गोली, पुर्तगाल से गिरोह चलाने वाले हिमांशु भाऊ के लिए करता था काम

Delhi Crime: विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का एक शूटर अजय उर्फ गोली गुरुवार को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अभियुक्‍त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें गोली घायल हो गया। घायल अवस्‍था में गोली को अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

एनकाउंटर में मारा गया शूटर गोली

Photo : Twitter

Delhi Crime: दिल्ली के तिलक नगर में कार शोरूम पर मालिक को धमकाने के लिए फायरिंग करने वाला शूटर गुरुवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने कहा कि शूटर की पहचान अजय उर्फ गोली के रूप में हुई, जो बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

कार शोरूम पर की थी कई राउंड फायरिंग

6 मई को अजय ने कथित तौर पर तिलक नगर इलाके में एक कार शोरूम पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। उन्होंने बताया कि सोनीपत का रहने वाला अजय गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़ा था, जो भागने के बाद पुर्तगाल में छिपा हुआ है। उसके साथ एक और शूटर अभिषेक उर्फ चूरन भी था। अभिषेक को 10 मई को उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन के पास छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किये गये। अभिषेक पर आर्म्स एक्ट के साथ-साथ हत्या और हत्या के प्रयास के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अभिषेक ने पुर्तगाल भागने से पहले हिमांशु को पुलिस से छिपने में मदद भी की थी।

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का था शूटर

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्‍ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का एक शूटर अजय उर्फ गोली बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और करीब रात के 11.30 बजे गोली को एक होंडा सिटी गाड़ी में स्पॉट किया गया।

इसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन खुद को घिरा देख अभियुक्‍त ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित रूप से उसे पीसीआर वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले भी गैंगस्टर दिल्ली में कार डीलरों को करोड़ों रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, भागते समय उसने एक लग्जरी कार डीलर को धमकी दी और ₹ 5 करोड़ की मांग की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article