क्राइम

जबलपुर में दरिंदगी की हदें पार; हैवानों ने घर से अगवा कर खेत में किया युवती से दुष्कर्म, शोर मचाने पर बेरहमी से मारा-पीटा

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तिलवारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दो युवकों ने घर में सो रही एक युवती को अगवा कर खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के साहस और तत्परता से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

जबलपुर में दो लोगों ने युवती को अगवा कर उसके साथ किया दुष्कर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। यहां एक युवती को उसके घर के आंगन से अगवा कर पास के खेत में ले जाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। सौभाग्य से युवती किसी तरह बच निकली और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के आंगन में सो रही थी। तभी आरोपी पवन भूमिया और राजेंद्र भूमिया वहां पहुंचे और उसका मुंह दबाकर उसे जबरन खेत में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने इस घटना को गंभीर बताया है और कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article