क्राइम

कटिहार महिला कांस्टेबल की हत्या में खुलासा, लव जिहाद का एंगल आया सामने

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 10, 2023, 12:19 PM IST

कटिहार में महिला कांस्टेबल हत्याकांड में बिहार पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है और एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है।

बिहार के कटिहार में महिला कांस्टेबल की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अरशद नाम के शख्स ने कांस्टेबल प्रभा कुमारी की हत्या शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर की थी। परिवार का आरोप है कि आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी कहा करता था कि अगर प्रभा ने शादी के प्रस्ताव को नहीं कबूला तो वो गोली मार देगा। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस पर पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई नहीं की और उसका नतीजा ये हुआ कि प्रभा अब इस दुनिया में नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जो भी लोग इस हत्याकांड में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीडित परिवार का कहना है कि यह कहां तक सही है कि अगर कोई शादी करने इनकार कर दे तो उसकी हत्या कर दी जाए। परिवार का यह भी कहना है कि समय रहते पुलिस की कार्रवाई से इस हत्याकांड को टाला जा सकता था। लेकिन पुलिस की लापरवाही से हम तबाह हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई शुरू की गई थी।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article