क्राइम

राजा रघुवंशी से रिश्ता बताने वाली महिला को परिवार देगा मानहानि का नोटिस, खुद को बताया था राजा की गर्लफ्रेंड

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक महिला ने खुद को राजा की प्रेमिका बताया है। इश बीच राजा के परिवार ने महिला के दावे को नकारा है। परिवार ने महिला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ मानहानि के नोटिस की बात कही है।

Image

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुआ नया खुलासा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक महिला ने खुद को राजा की प्रेमिका बताया है। महिला के इस दावे को राजा के परिवार ने नकारा है और वैधानिक कार्रवाई के साथ मानहानि के नोटिस की बात कही है। इंदौर में राजा के भाई सचिन रघुवंशी की लिव इन पार्टनर ने आरोप लगाया था कि वह राजा की गर्लफ्रेंड थी और उसकी जानकारी परिवार को थी। महिला द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि अगर उस युवती का राजा के साथ कोई रिश्ता था तो उसने पहले यह क्यों नहीं बताया। इतना ही नहीं, वह अब क्यों सामने आ रही है। आशंका इस बात की है कि वह किसी के कहने पर यह कर रही है। यह राजा को बदनाम करने की साजिश है और इसके खिलाफ परिवार की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मानहानि का नोटिस भी दिया जाएगा।

सोनम का किया जाना चाहिए नार्को टेस्ट: विपिन रघुवंशी

विपिन रघुवंशी का कहना है कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी बीच एक महिला का सामने आकर आरोप लगाना कई सवाल खड़े करता है। यह लड़की अब तक कहां थी और अब बाहर आ रही है। उसको हमारे किसी दुश्मन ने ही पैसे दिए होंगे, इसलिए वह आरोप लगा रही है। उसे इस बात का खुलासा करना चाहिए कि राजा को कितना जानती है। राजा की मौत के बाद उसकी यह हरकत यह बताती है कि वह पूरे प्रकरण को गुमराह करना चाहती है। विपिन रघुवंशी ने राजा हत्याकांड में गिरफ्तार की गई उसकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज के नार्को टेस्ट की बात कही है, क्योंकि वे लोग गुमराह कर रहे हैं। इनके साथ और भी व्यक्ति हो सकते हैं इसलिए नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए।

बता दें कि राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी और दोनों हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे। इसी दौरान दोनों लापता हुए। बाद में राजा का शव खाई में मिला था। पूरा मामला संदिग्ध था और कुछ दिनों बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। शिलांग पुलिस ने इस मामले में जांच की और आखिरकार खुलासा किया कि सोनम ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। शिलांग पुलिस इस मामले के मुख्य किरदारों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच का सिलसिला अभी जारी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article