क्राइम

Punjab Crime: स्नो मैराथन जीतकर लौट रहे सेना के मेजर और 16 जवानों पर ढाबे पर हमला, लोहे की छड़ों से पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 04:16 PM IST

पंजाब के मनाली-रोपड़ रोड पर एक ढाबे के मालिक और कर्मचारियों ने सेना के एक मेजर और उनके 16 जवानों की टीम पर हमला किया, पुलिस ने ढाबे के मालिक मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

सेना के एक मेजर और उनके 16 जवानों की टीम पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्स से बचने के लिए कैश पर जोर देते हुए यूपीआई के माध्यम से खाने के बिल पेमेंट से इनकार
  • जवानों द्वारा बिल का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद भी बहस बढ़ गई
  • 30-35 लोगों के समूह ने अधिकारी और अन्य जवानों पर हमला कर दिया

पंजाब में खाने के बिल के भुगतान को लेकर सेना के एक मेजर और उनके 16 सैनिकों की टीम पर सड़क किनारे एक ढाबे के मालिक और कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। मनाली-रोपड़ रोड पर सड़क के किनारे एक ढाबे के मालिक और कर्मचारियों द्वारा सेना के एक मेजर और उनके 16 जवानों की टीम पर कथित तौर पर हमला किया गया। पुलिस ने ढाबे के मालिक और मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है और हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

यह घटना हुई जब लद्दाख स्काउट्स के मेजर सचिन सिंह कुंतल और उनके जवान पिछले दिनों लाहौल में आयोजित स्नो मैराथन जीतकर मनाली से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जवान रात करीब सवा नौ बजे रोपड़ जिले के भरतगढ़ के पास 'अल्पाइन ढाबा' पर खाना खाने के लिए रुके उनके बीच तब बहस छिड़ गई जब मालिक ने कथित तौर पर टैक्स से बचने के लिए कैश पर जोर देते हुए यूपीआई के माध्यम से खाने के बिल पेमेंट से इनकार कर दिया।

जवानों द्वारा बिल का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद भी बहस बढ़ गई और 30-35 लोगों के समूह ने अधिकारी और अन्य जवानों पर हमला कर दिया, कथित तौर पर उन्हें मुक्का मारा गया और लाठियों और लोहे की छड़ों से पीटा गया, मेजर के हाथ और सिर पर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए, जबकि हमलावर मौके से भाग गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article