Siya Goyal Lie Detector Test: हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में सच उगलवाने के लिए पुणे पुलिस अब वैज्ञानिक जांच का सहारा ले रही है। मामले की मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सिया से पूछे जाने वाले 18 संभावित सवालों की एक बेहद संवेदनशील लिस्ट तैयार कर ली है। पुलिस को उम्मीद है कि इन 18 सवालों के जवाब से 18 जून की उस खौफनाक रात का पूरा सच सामने आ जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- सिया के घर एक घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, पुणे पुलिस को मिले नए सुराग; रिमांड बढ़ाने की तैयारी में जांच एजेंसियां
लोहगढ़ की पहाड़ी पर क्या हुआ था उस दिन?
यह पूरी वारदात लोहगढ़ इलाके की है। पुलिस मुख्य रूप से तीन किरदारों- केतन अग्रवाल (मृतक), सिया गोयल (मंगेतर/आरोपी) और चेतन चौधरी (सिया का प्रेमी) के इर्द-गिर्द जांच को आगे बढ़ा रही है। कड़ियों को जोड़ने के लिए जो सवाल तैयार किए गए हैं।
लाई डिटेक्टर के दौरान पूछे जा सकते हैं ये सवाल?
- क्या आपका नाम सिया गोयल है?
- क्या आप अपनी स्वेच्छा से इस लाई डिटेक्टर परीक्षण में शामिल हो रही हैं?
- क्या आप केतन अग्रवाल को व्यक्तिगत रूप से जानती थीं?
- क्या आपकी केतन अग्रवाल से सगाई हुई थी?
- क्या आप चेतन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं?
- क्या जून 2026 के दौरान आपका चेतन चौधरी से नियमित संपर्क था?
- क्या आप 18 जून 2026 को लोहगढ़ क्षेत्र में गई थीं?
- क्या 18 जून को आपकी मुलाकात केतन अग्रवाल से हुई थी?
- क्या 18 जून को आपकी मुलाकात चेतन चौधरी से हुई थी?
- क्या 18 जून को आप, केतन और चेतन एक ही स्थान पर मौजूद थे?
- क्या आपने 18 जून से पहले केतन को लोहगढ़ जाने के लिए कहा था?
- क्या आपने 18 जून से पहले चेतन चौधरी के साथ लोहगढ़ जाने की कोई योजना बनाई थी?
- क्या घटना से पहले आपने केतन की लोकेशन या गतिविधियों की जानकारी चेतन चौधरी के साथ साझा की थी?
- क्या 18 जून को लोहगढ़ में केतन अग्रवाल के साथ किसी प्रकार की शारीरिक झड़प हुई थी?
- क्या आपने केतन अग्रवाल को किसी भी प्रकार से धक्का दिया था?
- क्या आपने किसी अन्य व्यक्ति को केतन अग्रवाल के साथ बल प्रयोग करते हुए देखा था?
- क्या घटना के बाद आपने इस मामले से जुड़ा कोई चैट, मैसेज, कॉल रिकॉर्ड या डिजिटल डेटा हटाया था?
- क्या आपको केतन अग्रवाल की मृत्यु के वास्तविक कारण या परिस्थितियों की ऐसी जानकारी है जो आपने अब तक जांच एजेंसियों को नहीं बताई है?
आखिरी सवाल सबसे महत्वपर्ण
पुलिस की लिस्ट का 18वां और आखिरी सवाल सबसे ज्यादा मायने रखता है- "क्या आपको केतन अग्रवाल की मृत्यु के वास्तविक कारण या परिस्थितियों की ऐसी जानकारी है जो आपने अब तक जांच एजेंसियों को नहीं बताई है?"
पुणे पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इस लाई डिटेक्टर टेस्ट से न सिर्फ सिया के बयानों का विरोधाभास सामने आएगा, बल्कि यह भी साफ हो जाएगा कि केतन की मौत कोई हादसा थी, या फिर इसके पीछे सोची-समझी साजिश थी।
