क्राइम

Noida Crime: किराए के घर में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की दबिश में महिला समेत सात गिरफ्तार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 4, 2023, 09:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने सलारपुर गांव में एक किराए के घर में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस रैकेट की लीडर महिला थी। इसके साथ ही 6 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया।

Image

नोएडा में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर-Pixabay)

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी यूनिट (AHTU) ने गुरुवार रात नोएडा के सलारपुर गांव में एक किराए के घर में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया। साथ ही एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि वह महिला इस रैकेट की लीडर थी और उसके 6 पुरुष सहयोगी भी हैं। महिला की पहचान माला देवी के तौर पर हुई है। उसके छह की पहचान साथी अभिषेक, मनप्रीत, हरीश, अनिल, राजन और सागर के रूप में हुई है।

किराए के घर में चल रहा था वेश्यावृत्ति रैकेट

वेश्यावृत्ति के इस रैकेट से दिल्ली और नोएडा की रहने वाली दो महिलाओं को भी बचाया गया और उन्हें नोएडा के वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि उनके रिश्तेदारों को सूचित किया जाएगा और महिलाओं को उनके साथ घर भेज दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले दो कमरे के किराए के घर में वेश्यावृत्ति रैकेट शुरू हुई थी।

ब्लैकमेल कर महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए किया गया मजबूर

नोएडा -1 के एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि जिस गांव में यह घर है। वह गली व्यावहारिक रूप से सुनसान हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में रोज यहां कई लोग आने लगे। हमें वेश्यावृत्ति के रैकेट के बारे में पता चला और गतिविधियों की पुष्टि एक टीम द्वारा की गई जिसे नकली ग्राहकों के रूप में भेजा गया था। उन्होंने कहा कि 24 और 32 साल की दो बचाई गई महिलाओं को ब्लैकमेल किया गया और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया और उन्हें बहुत कम पैसे दिए गए।

महिलाओं को 10 से अधिक पुरुषों के साथ रात गुजारना पड़ता था

एसीपी ने बताया कि हमें पता चला कि ग्राहकों को शाम 5 बजे के आसपास बुलाया जाता था और वे रोज रात में करीब 1 बजे चले जाते थे। महिलाओं के साथ कितना समय बिताया उस हिसाब से पुरुषों से चार्ज लिया जाता था। इन महिलाओं से कहा गया था कि उन्हें एक दिन में दो या तीन ग्राहक मिलेंगे, लेकिन उन्हें एक दिन में 10 से अधिक पुरुषों के साथ रहना पड़ता था। अगर महिलाओं ने आपत्ति की तो उन्हें धमकी दी जाती थी कि उनके परिवारों को बताया जाएगा कि वह क्या करती हैं और उन्हें पैसे भी नहीं दिए जाएंगे।

पैसे और कंडोम बरामद

नोएडा पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने कहा कि पुलिस ने साइट से 2,100 रुपए, 6 मोबाइल फोन और इस्तेमाल किए गए और इस्तेमाल नहीं किए गए कंडोम के पैकेट बरामद किए हैं। सात आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

इस बीच, नवनियुक्त एडिशनल पुलिस कमिश्नर शक्ति अवस्थी ने एक हेल्पलाइन नंबर 7827121799 शुरू किया है, जिस पर अपनी पहचान जाहिर किए बिना किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी शेयर की जा सकती है। अवस्थी ने कहा कि लोग अक्सर पुलिस के साथ जानकारी शेयर करने से डरते हैं, और कभी-कभी उन्हें विश्वास नहीं होता कि संदेश सही लोगों तक पहुंच रहा है। ऐसे व्यक्ति अपने पास मौजूद किसी भी जानकारी को शेयर करने के लिए इस नंबर का उपयोग कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि एडीसीपी व्यक्तिगत रूप से हेल्पलाइन नंबर को संभालेंगे और संबंधित लोगों को जानकारी दी जाएगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article