लोकसभा चुनाव के बीच में दिल्ली में खालिस्तानियों की एक करतूत सामने आई है। दिल्ली के मेट्रो के पिलरों के नीचे खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले हैं। पीएम मोदी के खिलाफ भी नारे लिखे मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो के पास लिखे मिले नारे
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशनों के खंभों पर आज खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लिखे पाए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और संबंधित मेट्रो स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज मांगे। दिल्ली पुलिस ने भित्तिचित्र और नारे हटा दिए हैं।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
इससे पहले जनवरी में उत्तम नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल की चारदीवारी और निहार विहार इलाके में एक खंभे पर खालिस्तान का समर्थन करने वाले नारे और भित्तिचित्र पाए गए थे। उस समय, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक बहुत ही सुनसान इलाके में खंभे पर 'एसजेएफ, 26 जनवरी, खालिस्तान' लिखा हुआ भित्तिचित्र चित्रित किया था।
