क्राइम

Umesh Murder Reveal: मुस्लिम हॉस्टल के एक युवा वकील के कमरे बनी उमेश पाल के खून की प्लानिंग! बड़ा खुलासा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 27, 2023, 09:28 PM IST

Umesh Pal Murder reveal: क्या राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में हुई हत्या की साजिश एक युवा अधिवक्ता के कमरे में रची गई थी? पुलिस ने इस मामले में आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है।

Image

उमेश पाल की हत्या मामले में बड़े खुलासे की खबर (फाइल फोटो)

Umesh Pal Murder Latest News: प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में बड़े खुलासे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।आरोपी सदाकत खान को एसटीएफ ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुस्लिम हॉस्टल के कमरे में ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई थी, गिरफ्तार आरोपी 27 वर्षीय सदाकत खान एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है, आशंका है कि सदाकत खान अवैध रूप से इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल में रह रहा था।

वहीं सदाकत खान के कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं हैं।

सदाकत खान ने एसटीएफ के कब्जे से भागने की कोशिश की

हॉस्टल कमरे के सर्च के दौरान सदाकत खान ने एसटीएफ के कब्जे से भागने की कोशिश की, भागने के चक्कर में सदाकत खान डिवाइडर से टकराकर गिर गया है जिसके चलते उसे चोट आई है और उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सदाकत खान मूल रूप से गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला है।

अब तक की कार्रवाई में एक आरोपी सदाकत खान ही गिरफ्तार है

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक अब तक की कार्रवाई में एक आरोपी सदाकत खान ही गिरफ्तार है, हालांकि एफआईआर में सदाकत खान नामजद नहीं है, सदाकत खान के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पुलिस पता लगा रही है, पुलिस कमिश्नर के मुताबिक एफआईआर में नामजद आरोपियों के ऊपर इनाम घोषित किया गया है, उनके मुताबिक 10 टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

एक आरोपी अरबाज मुठभेड़ में ढेर

एसओजी प्रयागराज टीम में आज ही नेहरू पार्क में एक आरोपी अरबाज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है, अरबाज पर 50 हजार का इनाम घोषित था,24 वर्षीय अरबाज पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर का रहने वाला था, उमेश पाल पर हुए जानलेवा हमले में उसकी भूमिका क्रेटा कार चलाने की थी,अरबाज के पिता आफाक अतीक अहमद के ड्राइवर हुआ करते थे अरबाज भी अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद से जुड़ा हुआ था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article