क्राइम

जल्लाद मां! गोद ली गई बेटी को पहले जलाया, फिर हाथ तोड़ा, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2023, 12:33 AM IST

Prayagraj Crime News: आरोपी महिला शहर के धूमनगंज इलाके के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है और उसका पति एक नामी स्कूल में शिक्षक है। महिला ने दावा किया कि उसने कानपुर के एक आश्रय गृह से लड़की को गोद लिया था, लेकिन लड़की ने कहा है कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता द्वारा छोड़ होने के बाद आरोपी उसे घर ले आई थी।

Image

प्रयागराज में बच्ची के साथ मां की दरिंदगी

Photo : iStock

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में एक सात साल की मासूम के साथ दिल को दहला देने वाली दरिंदगी की गई है। ये दरिंदगी उसे गोद लेने वाली मां ने ही की है। इस मामले में महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

दरिंदगी के बाद छुपाने की कोशिश

बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। वो भी आर्मी अस्पताल में, लेकिन डॉक्टरों को सच्चाई नहीं बताई। जब डॉक्टर जांच करने लगे तब बच्ची के साथ दरिंदगी की कहानी सामने आई। लड़की की जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके शरीर पर न केवल प्रताड़ना के निशान मिले बल्कि उसके गुप्तांग से लकड़ी के टुकड़े भी मिले।

पुलिस ने हिरासत में लिया

शनिवार सुबह बच्ची को अस्पताल लाने वाली महिला का दावा है कि उसने नाबालिग को गोद लिया था। हालांकि, लड़की की चोटों के बारे में पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आरोपी महिला ने शुक्रवार देर शाम डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन किया और बताया कि 7 साल के बच्चे को भाई-बहन के झगड़े में मामूली चोटें आई हैं। अगली सुबह, वह लड़की के साथ अस्पताल गई। जहां लड़की की स्थिति देखर डॉक्टर हैरान रह गए।

प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े

डॉक्टरों की जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी मिला। डॉक्टर ने कहा- "एक एक्स-रे से उसके शरीर पर कई पुरानी और नई चोटों का पता चला, जिसमें उसके निजी अंग भी शामिल थे। इसके बाद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने उसकी जांच की तो उसके गुप्तांग में लकड़ी के टुकड़े मिले। बच्ची का हाथ भी टूटा हुआ था। चोटों को देखते हुए हमने पुलिस को सूचित किया।"

बच्ची का बयान

आरोपी महिला शहर के धूमनगंज इलाके के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है और उसका पति एक नामी स्कूल में शिक्षक है। महिला ने दावा किया कि उसने कानपुर के एक आश्रय गृह से लड़की को गोद लिया था, लेकिन लड़की ने कहा है कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता द्वारा छोड़ होने के बाद आरोपी उसे घर ले आई थी। बच्ची ने यह भी खुलासा किया कि उसे नियमित रूप से भूखा रखा जाता है और एक महीने में 14 दिनों से अधिक समय तक खाना नहीं दिया जाता।

मामले को दबाने की कोशिश

NBT की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में आरोपी महिला ने मामले को दबाने की कोशिश की। शुरुआत में आरोपी परिवार ने डॉक्टरों को गुमराह किया, फिर अपार्टमेंट के केयर टेकर ने भी रिपोर्टरों पर दवाब बनाने की कोशिश की। नींवा चौकी प्रभारी शिव प्रताप वर्मा पर भी शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने का आरोप है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article