क्राइम

Nikki हत्याकांड में एक और खुलासा, इसी कार में साहिल ने की थी हत्या, मिले बड़े सुराग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 15, 2023, 04:15 PM IST

Nikki yadav murder case : 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने कथित तौर पर मोबाइल फोन केबल से अपने लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का गला घोंट कर हत्या कर दी और दूसरी महिला से शादी करने से पहले पश्चिमी दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक बंद ढाबे के फ्रीज उसकी बॉडी को रख दिया था।

Nikki yadav murder case: वेलैंटाइन डे के दिन अपनी ही गर्लफ्रैंड की हत्या में गिरफ्तार हुआ साहिल इस गाड़ी के अंदर दिल्ली की सड़कों पर घूम रहा था। 9 और 10 फरवरी की रात में उसने निक्की की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की हुंडई कार है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर गोवा का है। जिसका नंबर GA03Y9993 है। इसी गाड़ी के अंदर साहिल ने लिव इन पार्टनर निक्की की हत्या की। इसी गाड़ी से उसने निक्की की लाश को हरिदास नगर इलाके में बंद ढाबे के अंदर फ्रीज में ठिकाने लगाया। और वहां से वह फरार हो गया।

अगले दिन उसने शादी की। यह जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। जिसके बाद पुलिस से साहिल को मित्रांव गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि उसने निक्की की हत्या की है। इसी गाड़ी से उसने निक्की की लाश को लेकर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा। हैरानी की बात यह है कि किसी भी पुलिसकर्मी की उस पर निगाह नहीं पड़ी। इस गाड़ी के अंदर किसी की लाश है।

निक्की यादव (24) लॉकडाउन खत्म होने के बाद से द्वारका इलाके में किराए के मकान में आरोपी साहिल गहलोत के साथ रह रही थी। साहिल ने कथित तौर पर अपनी शादी की योजना को गुप्त रखा था लेकिन निक्की को इसके बारे में पता चला। तब दोनों में बहस छिड़ गई। पुलिस ने कहा कि निक्की यादव के परिवार ने पहले से कोई गुमशुदगी या कोई अन्य शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article