क्राइम

दिल्ली में NCB ने किया 900 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, अमित शाह बोले- कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

दिल्ली में जब्त की गई कोकीन अहमदाबाद और सोनीपत से दिल्ली लाई गई थी। इसका मास्टरमाइंड दुबई में बैठा है। कोकीन की अब तक की लैंड बेस्ड सबसे बड़ी बरामदगी है।

Image

दिल्ली में करोड़ों का ड्रग्स जब्त

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • NCB ने किया दिल्ली में बड़ा ऑपेरशन
  • दिल्ली में एक बार फिर करोड़ो रुपए की ड्रग्स की बरामदगी
  • 82.53 किलों से ज्यादा फाइन क्वालिटी की कोकीन बरामद

दिल्ली में कोकीन की बड़ी खेप पकड़ी गई गई है। ड्रग्स की इस खेप के साथ दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत करीब 900 करोड़ रुपए है। ड्रग्स की इस खेप की बरामदगी के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

80 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में करीब 900 करोड़ रुपये मूल्य की 80 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ सरकार की ‘‘कड़ी’’ कार्रवाई जारी रहेगी। पार्टी में इस्तेमाल किए जाने वाले ‘‘उच्च श्रेणी’’ के मादक पदार्थ की जब्ती उस दिन हुई, जब स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), नौसेना और गुजरात एटीएस ने संयुक्त अभियान में गुजरात अपतटीय क्षेत्र से लगभग 700 किलोग्राम ‘मेथमफेटामाइन’ बरामद किया।

900 करोड़ से ज्यादा की कीमत

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ एक ही दिन में लगातार दो बड़ी सफलताएं मोदी सरकार के नशा मुक्त भारत बनाने के अटूट संकल्प को दर्शाती हैं। एनसीबी ने आज नयी दिल्ली में उच्च श्रेणी की 82.53 किलोग्राम कोकीन जब्त की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की इस बड़ी खेप की कीमत करीब 900 करोड़ रुपये है और दिल्ली के एक कूरियर सेंटर से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद जारी कड़ी कार्रवाई से यह सफलता मिली।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article