क्राइम

कैमरे में कैद मुख्तार अंसारी के गुर्गे की रंगबाजी, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 09:27 PM IST

मुख्तार अंसारी के अवैध अड्डों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन आपने देखा होगा कि जिस किसी शख्स की मानसिकता ही आपराधिक हो वो सुधर नहीं पाता है। मुख्तार अंसारी का एक गुर्गा जो जमानत पर जेल से बाहर है उसने गांव वालों के बीच अपनी शेखी बघारते हुए कहा कि वो जो कुछ कहता है उसे अंजाम तक जरूर पहुंचाता है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ यूपी सरकार की कार्रवाई जोरों पर है। जहां एक तरफ उसके अवैध संपत्तियों को जमींदोज किया जा रहा है तो दूसरी तरफ उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां पर हम मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे की भाषा को सुना रहे हैं जिसके बाद आप फैसला कर सकते हैं कि अपराधियों के खिलाफ किस तरह की भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। वीडियो में जो लोगों के बीच खाट पर एक शख्स बैठा हुआ है जो अपनी बहादुरी के गान गा रहा है। उस शख्स का नाम अंगद राय है। वो इस समय जमानत पर है। 2009 के एक मामले में उसके खिलाफ 14 मार्च को जिरह होनी है। मामले का वादी गाजीपुर पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने पहुंचा और कहा कि वो गवाही देने के लिए तैयार है। मामले का वादी पप्पू गिरि बताते हैं कि 2009 में इस शख्स से कहासुनी हुई थी। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। लेकिन वो किसी कि धमकी से नहीं डरते हैं। वो निश्चित तौर पर गवाही देंगे। आप इस वीडियो में सुन सकते हैं कि मुख्तार का गुर्गा क्या कह रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article