husband killed wife: घटना खुजनेर के शिवाजी मार्केट की है बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को यहां रहने वाले प्रखर उपाध्याय और उसकी पत्नी वंदना के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हुई इस दौरान प्रखर को गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी वंदना पर एयर गन से फायर कर दिया जिससे एयर गन का छर्रा वंदना के सिर में लगा और उसकी मौत हो गई।
रविवार को जब सुबह घर में ससुर ने बहू का शव पड़ा देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खुजनेर पुलिस मौके पर पहुंची ,इस दौरान घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और आरोपी प्रखर उपाध्याय को घर के अंदर से गिरफ्तार कर थाने ले गई।
वहीं घर के अंदर से महिला के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खुजनेर अस्पताल भेजा गया, आरोपी पति ने पत्नी की हत्या क्यों की है , पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
