क्राइम

MP News: भाजपा पदाधिकारी पर नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 10:53 PM IST

पुलिस ने आरोपी की पहचान कल्याण सिंह के रूप में की है जो सोहावल का भाजपा मंडल अध्यक्ष है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 17 वर्षीय पीड़िता को अपने चार-पहिया वाहन में यह कहकर लिफ्ट दी कि वह उसे कॉलेज तक छोड़ देगा लेकिन वाहन के अंदर कल्याण ने कथित रूप से अश्लील हरकत शुरू कर दी।

Image

भाजपा पदाधिकारी गिरफ्तार

Photo : iStock

MP News: मध्य प्रदेश के सतना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी को एक किशोरी से कथित तौर पर छेड़खानी, मारपीट करने और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कल्याण सिंह के रूप में की है जो सोहावल का भाजपा मंडल अध्यक्ष है। सोहावल जिले के रायगांव विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार ने कहा, शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 17 वर्षीय पीड़िता को अपने चार-पहिया वाहन में यह कहकर लिफ्ट दी कि वह उसे कॉलेज तक छोड़ देगा लेकिन वाहन के अंदर कल्याण ने कथित रूप से अश्लील हरकत शुरू कर दी।

शोच मचाकर भागी छात्रा

पुलिस ने बताया छात्रा ने शोर मचाया और वाहन के रुकने के बाद किसी तरह भागी। उन्होंने बताया कि कॉलेज पहुंचने पर किशोरी ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। परिहार ने कहा कि कल्याण पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, भाजपा के सतना जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि घटना सामने आने के बाद पार्टी के सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article