क्राइम

कुकर्मी को नाबालिग ने दी मौत की सजा! निजामुद्दीन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बदला लेने के लिए मारकर लाश दिया था जला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 10:53 PM IST

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दल तैनात किया गया था और उसने निजामुद्दीन बस्ती इलाके से आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आजाद नामक युवक की हत्या और खुसरो पार्क के समीप उसका शव रखने की बात कबूल कर ली है।

Image

निजामुद्दीन हत्याकांड में बड़ा खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

दिल्ली के निजामुद्दीन हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार नाबालिगों ने जिस युवक की हत्या की थी, वो युवक, एक नाबालिग के साथ कुकर्म करता था, जिसके कारण पीड़ित नाबालिग ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं हत्या के बाद नाबालिगों ने उसके शव को भी जला दिया।

क्या बोली दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि युवक कथित तौर पर अक्सर एक आरोपी से कुकर्म करता था, जिसके बाद पीड़ित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा- "हमने 23 दिसंबर की रात को घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया जिनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है।"

आरोपियों का कबूलनामा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दल तैनात किया गया था और उसने निजामुद्दीन बस्ती इलाके से आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आजाद नामक युवक की हत्या और खुसरो पार्क के समीप उसका शव रखने की बात कबूल कर ली है। उनके कबूलनामे के बाद पुलिस दल उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और पार्क से आधा जला शव बरामद किया।

जांच जारी

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे एम्स भिजवा दिया। इस मामले में हत्या और अपराध के सबूत छिपाने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 दिसंबर की रात को युवक की हत्या की और सूखी घास तथा कपड़ा रखकर उसका शव जलाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने कहा- "हमने हत्या में इस्तेमाल हथियार, पत्थर और एक डंडा बरामद किया है। हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने ने भी मृतक को खराब आचरण वाला व्यक्ति घोषित किया था। मामले की जांच की जा रही है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!