क्राइम

बच्ची को अकेला देख, नाश्ते के बहाने बाइक पर बैठाया फिर कर डाला रेप; खून से लथपथ मिली मासूम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 11, 2022, 11:47 PM IST

chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेप की इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने रेप के आरोपी को घटना के कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। अब मासूम की तबीयत भी ठीक है। उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Image

छत्तीसगढ़ में मासूम के साथ रेप

Photo : PTI

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक मासूम के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। बच्ची को एक युवक नाश्ता कराने के बहाने ले गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।

दरअसल लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं। दोनों जब घर से चले जाते हैं तो वहां बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली रहती है। इस दौरान दोनों खेलते-कूदते रहते हैं। बच्ची की उम्र सात साल है। शनिवार को भी दोनों भाई बहन खेल रहे थे, तभी लड़की वहां से गायब हो गई। भाई अकेला घर आ गया।

इसके बाद लड़की वहां से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और बच्ची को अस्पताल ले गई। जहां उसका इलाज हुआ। दर्द कमने के बाद मासूम ने सारी कहानी पुलिस को कह सुनाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची ने बताया कि जब वो खेल रही थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और कहा कि होटल में नाश्ता करोगी। बच्ची ने हां कर दिया, जिसके बाद उसे युवक ने बाइक पर बैठाया और लेकर चला गया। एक सुनसान जगह देखकर उसने बाइक को रोका और उसके साथ गलत काम करने लगा। बच्ची रोती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

बच्ची को जब ज्यादा खून बहने लगा तो युवक उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। जिसके बाद राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची का पता लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची से जानकारी लेने के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जिसके बाद आरोपी की पहचान हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article