क्राइम

डैडी-मम्मी हैं नहीं घर पर... लड़की ने प्रेमी को बुलाया ही था कि आ गए घरवाले, फिर चोर समझकर धो दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 9, 2022, 09:07 PM IST

बांदा में एक प्रेमी की ऐसा धुलाई हुई कि जान बचाने के लाले पड़ गए। हाल ये है कि प्यार पाने के लिए प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, अब अस्पताल में पड़ा हुआ है। प्रेमिका के प्यार के बदले अब उसे डॉक्टरों की दवाइयां लेनी पड़ रही हैं। इस मामले में पुलिस के पास भी शिकायत की जा चुकी है।

Image

बांदा में प्रेमी की पिटाई

Photo : BCCL

बांदा में एक अलग तरह की ही प्रेम कहानी देखने को मिली है। यहां एक प्रेमी को चोर समझकर ऐसी पिटाई कर दी गई है कि अब वो अस्पताल में पड़ा हुआ है। जो युवक प्रेमिका के घर प्यार पाने के लिए पहुंचा था, अब वो डॉक्टरों और दवाईयों के सहारे जिंदा है।

क्या है मामला

दरअसल मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक लड़का डीजे बजाने का काम करता था। उसकी प्रेमिका भी उसी इलाके में रहती थी। एक रात जब वो डीजे बजाकर वापस घर लौट रहा था, तब उसकी प्रेमिका का फोन आया कि उसके घर पर कोई नहीं है, वो आ जाए। उसके लिए वो गिफ्ट लेकर आई है।

और हो गया खेल

फोन आने के बाद लड़का, अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। यहां वो घर में घुस ही रहा था कि प्रेमिका के घर वाले आ गए। उन्होंने लड़के को घर में घुसते हुए देख लिया। उन्हें लगा कि वो चोर है और उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। पहले तो लात-घूसों की बरसात हुई फिर लाठी-डंडे से भी पिटाई होने लगी। हाल ये हुआ कि जो लड़का, अपनी प्रेमिका के पास प्यार पाने के लिए पहुंचा था, उसे जान बचाने के लाले पड़ गए। किसी तरह से पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच पाई।

अस्पताल में हो रहा इलाज

लड़के को इतनी मार पड़ी कि वो खून से लथपथ हो गया। किसी तरह से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसके परिवार वालों को बुलाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। दोनों ही परिवार वालों का अलग-अलग आरोप है। इस मामले की शिकायत पुलिस तक भी पहुंच गई है। दोनों ही परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article