क्राइम

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिया घटना को अंजाम

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक मौलाना ने लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Image

मेरठ में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाने की पुलिस ने एक मौलाना को कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने और उसे धमकाने, ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लोहियानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश चन्द्र ने बताया कि मोबीनगर निवासी आरोपी मौलाना अहमद हुसैन को 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पकड़ा गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह 2 वर्षों तक मौलाना की धमकियों और दबाव में रही। इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।

युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

एसएचओ ने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवती द्वारा विवाह की बात उठाए जाने पर आरोपी उसे शहर के एक अन्य थाना क्षेत्र में ले गया, जहां कथित तौर पर उसके चार साथियों ने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अन्य आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article