क्राइम

ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ देश भर में बड़ी कार्रवाई, 27 राज्यों में CBI के छापे, 175 लोग गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 02:37 PM IST

देश में ड्रग तस्करी के नेटवर्क एवं सिंडिकोट को तोड़ने और इन पर नकेल कसने के लिए सीबीआई ने ऑपरेशन गरुड़ चलाया है। बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई है। एनसीबी मुंबई ने कहा है कि उसके तीन दिनों के ऑपरेशन में अलग-अलग शहरों में ब्राजील से लाए गए ब्लैक कोकीन की बरामदगी हुई है।

Image

ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रग्स नेटवर्क एवं सिंडिकेट के खिलाफ सीबीआई ने गुरुवार को देश भर में बड़ी कार्रवाई की
  • सीबीआई ने ऑपरेशन गरुड़ चलाया, 27 राज्यों में 125 केस दर्ज और 175 लोग गिरफ्तार हुए
  • जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई इंटरपोल के इनपुट पर की, कार्रवाई में राज्यों की पुलिस भी शामिल

CBI raid on drugs syndicate : देश भर में ड्रग सिंडिकेट (Drugs Syndicate) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को 27 राज्यों में छापे मारे। ड्रग तस्करी मामले में सीबीआई ने 125 केस दर्ज करते हुए 175 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई इंटरपोल (Interpol) के इनपुट पर की है। इस कार्रवाई में राज्यों की पुलिस एवं एनसीबी की भी मदद ली गई है। बता दें कि हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई है। ड्रग तस्करी को लेकर जांच एजेंसियां सतर्क हैं। बीते समय में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और नेपाल के जरिए बड़ी मात्रा में ड्रग्स लाने की बात सामने आई है। पिछले दिनों ड्रग्स की कई खेप पकड़ी गई।

सीबीआई ने ऑपरेशन गरुड़ चलाया

देश में ड्रग तस्करी के नेटवर्क एवं सिंडिकोट को तोड़ने और इन पर नकेल कसने के लिए सीबीआई ने ऑपरेशन गरुड़ चलाया है। बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई है। एनसीबी मुंबई ने कहा है कि उसके तीन दिनों के ऑपरेशन में अलग-अलग शहरों में ब्राजील से लाए गए ब्लैक कोकीन की बरामदगी हुई है। इस हाई ग्रेड कोकीन को लाने वाले और इसे रखने वाले दोनों लोगों को पकड़ा गया है।

मुंबई एयरपोर्ट से ब्लैक कोकीन बरामद

यही नहीं, एनसीबी मुंबई ने मुंबई एयरपोर्ट पर बोलिविया की एक महिला के पास से ब्लैक कोकीन बरामद किया। इस मामले में गोवा से नाइजीरिया के एक व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी मुंबई को विश्वसनीय जानकारी मिली थी दक्षिण अमेरिका का एक व्यक्ति ड्रग्स लेकर मुंबई पहुंचने वाला है। यह व्यक्ति एयरपोर्ट पर ड्रग दूसरे लोगों को सौंपेगा। इसके बाद ड्रग की यह खेप मुंबई और अलग-अलग जगहों पर भेजी जाएगी। एनसीबी के मुताबिक इस इनपुट के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर जाल बिछाकर बोलिविया की महिला को पकड़ा गया।

दुर्लभ ड्रग है ब्लैक कोकीन

ब्लैक कोकीन को दुर्लभ ड्रग माना जाता है। इसे कोकीन एवं अन्य केमिकल से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे इस तरह से तैयार किया जाता है ताकि जांच में सूंघने वाले कुत्ते इसे पकड़ न पाएं। ड्रग्स की बरामदगी ऐसे समय हुई है जब देश में त्योहारों का मौहाल है। ड्रग तस्कर त्योहारी समय में ज्यादा से ज्यादा नए कस्टमर को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

End of Article