Crime in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस ने की तीन माह पहले बोरी में बंद कई टुकड़ों में मिले अज्ञात महिला की लाश कr गुत्थी को सुलझा लिया है। शव की शिनाख्त जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र ग्राम बकरीटोला निवासी प्रमिला धुर्वे के रूप में की गई है। महिला का पति दूसरे जिले में जा मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करता था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने शादीशुदा प्रेमिका को अपने घर ले जा साथ में शराब पी और संबंध बनाकर दोनों सो गए।
आरोपी ने क्यों शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला?
आधी रात नींद खुलने पर महिला को फोन पर बात करते देख दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका का किसी और से अवैध संबंध होने की शक में हत्या कर दी। उनके शव को घर में रखे पेट्रोल से जला दिया और सब्जी काटने वाले हासिया से शव के कई टुकड़े कर, दो अलग-अलग बोरियों में भर दिया। इसके बाद वो मोटरसाइकिल से गोंदली जलाशय ग्राम अमलीडीही नहर के पास जाकर दोनों बोरियों को अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया और अपने घर लौट गया।
पुलिस को कैसे मिली महिला की कटी हुई लाश?
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला व थाना क्षेत्र ग्राम अमलीडीह गोंदली जलाशय नहर किनारे 13 अप्रैल को बोरी में बंद लाश को आवारा कुत्तों के नोचने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस जब बोरी को खोलकर देखा तो उसमें कटा हुआ सिर, हाथ और पैर मिला वही शव का धड़ गायब था। जिन्हें आसपास ढूंढने पर कुछ पता नहीं चला, पंचनामा कार्यवाही और फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस डेड बॉडी के अवशेष का अपने साथ ले गए। उसके अगले ही दिन सुबह रोजगार गारंटी काम करने जा रहे मजदूरों ने पूर्व में मिले हाथ पैर वाले स्थान से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में एक बोरी से बदबू आने और उस पर मक्खी मंडराने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच बोरी से धड़ बरामद किया और पंचनामा कार्रवाई कर अज्ञात शव की शिनाख्त और आरोपी की तलाश में जुटी।
तीन महीने बाद हुई मृत महिला की शिनाख्त
पुलिस ने तीन माह में शव की शिनाख्त के लिए बालोद जिला के साथ-साथ आसपास जिलों के थानों में गुम महिलाओं की रिपोर्ट जुटा कई सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिन पहले ही डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र ग्राम बकरीटोला निवासी स्वरूप धुर्वे की पत्नी प्रमिला धुर्वे के कई दिनों से गायब होने की सूचना मिलने पर पुलिस और साइबर सेल के टीम गांव पहुंची। शव की तस्वीरें गुम महिला की मां को दिखाया, तो उन्होंने इसे अपनी बेटी की होने की बात कही।
आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म
पुलिस ने बताया की शव की शिनाख्ती के बाद जब हमारी टीम हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी, तो पता चला रोजी मजदूरी के लिए पति के केशकाल जाने के बाद प्रमिला का डारागांव निवासी दीपक साहू से अवैध संबंध है। जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। शव मिलने के 1 दिन पहले 12 अप्रैल को आरोपी ने प्रमिला को अपने घर ले जा उनके साथ अवैध संबंध बनाए। उसके बाद की सारी कहानी आरोपी ने पुलिस के सामने बयां की।
