क्राइम

रिवर्स गियर में थी कार, युवती के एक्सीलेटर दबाते ही घाटी में जा गिरी, परिवार ने कहा- रील बनाने के बहाने की गई हत्या

यह हादसा उस वक्त हुआ जब सूरज समूले की कार रिवर्स गियर में थी और उसकी दोस्त ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद कार सीधे खाई में जा गिरी।

Image

कार समेत महिला घाटी में गिरी (Video Screen grab)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में तीन दिन पहले एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत को लेकर पुलिस ने उसके पुरूष मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है । एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) के तहत लापरवाही से हुई मौत का आरोप लगाया गया है, क्योंकि उसने महिला को यह जाने बिना कार की चाबी सौंप दी थी कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं।

गलती से एक्सीलेटर दबा दिया था

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान श्वेता सुरवसे (23) के तौर पर की गयी है, और सोमवार की दोपहर हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उसकी कार रिवर्स गियर में थी और उसने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। पुलिस ने पहले बताया था कि उसका दोस्त सूरज मूले उसका वीडियो बना रहा था। वाहन पीछे की ओर गया और क्रैश बैरियर तोड़ते हुये घाटी में जा गिरा। यह घटना सुलिभंजन इलाके में हुयी। बचावकर्मियों को युवती और वाहन तक पहुंचने में एक घंटा लग गया। उन्होंने बताया कि उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

खुल्ताबाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मूले के खिलाफ लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, हम कानून के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरोपी को नोटिस जारी करेंगे। श्वेता के रिश्ते की बहन प्रियंका यादव ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हत्या है । यादव ने कहा हमें घटना के पांच-छह घंट बाद श्वेता की मौत के बारे में बताया गया। उसने न कभी कोई रील बनाई और न उसे सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किया। आरोपी ने हत्या की योजना बनाई थी और उसे वह शहर से 30-40 किलोमीटर दूर ले गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article