क्राइम

कल्याण स्टेशन पर दोस्ती और फिर चलती ट्रेन के टॉयलेट में रेप; महाराष्ट्र की दिल दहला देने वाली घटना

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Image

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में रेप (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

महाराष्ट्र के कसारा और अकोला के बीच चलती मेल एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी गजानन चव्हाण को कल्याण रेलवे पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी गजानन चव्हाण से पूछताछ शुरू कर दी है। कोर्ट ने आरोपी को 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

कल्याण स्टेशन पर लड़की से की थी दोस्ती

आरोपी गजानन चव्हाण ने कल्याण स्टेशन पर लड़की से दोस्ती की और उसे अकोला ले गया। ट्रेन में आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और अकोला रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर अकोला रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया और कल्याण रेलवे पुलिस ने आरोपी को अकोला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

रेप करने के बाद ले गया घर

कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरीनाथ कांडे ने बताया, "गजानन चव्हाण ने कल्याण रेलवे स्टेशन पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर अकोला ले गया। इस दौरान चलती मेल एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसके बाद, वह नाबालिग को अपने गांव ले गया, लेकिन जब उसके माता-पिता ने विरोध किया और लड़की को घर छोड़ने के लिए कहा तो चव्हाण उसे कल्याण लौटाने की बजाय अकोला रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।"

बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अकोला रेलवे पुलिस ने बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच कल्याण रेलवे पुलिस को सौंप दी। कल्याण रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अकोला में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल्याण रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article