क्राइम

मुख्यमंत्री के बेटे ने मेरे नाम की सुपारी दी है- संजय राउत का सनसनीखेज आरोप, कमिश्नर को लिखी चिट्ठी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 09:03 PM IST

संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में सरकार बदलने के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई है। राउत ने कहा कि उन्हें इस तरह के राजनीतिक फैसले के बारे में कोई शिकायत नहीं है, राउत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार महाराष्ट्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेगी।

महाराष्ट्र सीएम (Maharashtra CM) एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगा है कि उन्होंने संजय राउत (Sanjay Raut) को मारने के लिए एक गैंगस्टर को सुपारी दी है। इसका दावा खुद उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने किया है। इन आरोपों के साथ संजय राउत ने पुलिस कमिश्नर को एक चिट्ठी भी लिखी है।

क्या है दावा

पत्र में राउत ने दावा किया कि हाल ही में कई निर्वाचित प्रतिनिधियों पर हमले हुए हैं और ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। राउत ने दावा किया कि राज्य में सरकार बदलने के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई है। हालांकि उन्हें इस तरह के राजनीतिक फैसले के बारे में कोई शिकायत नहीं है, राउत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार महाराष्ट्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेगी।

क्या बोले फडणवीस

संजय राउत ने ऐसी ही चिट्ठू देवेंद्र फडणवीस को भी भेजी है। राउत के पत्र के जवाब में फडणवीस ने कहा- :राउत ने मुझे ऐसा पत्र क्यों लिखा है? सुरक्षा पाने के लिए या सनसनी पैदा करने के लिए? हर दिन झूठ बोलकर उन्हें सहानुभूति नहीं मिलेगी। बिना सबूत के आरोप लगाना गलत है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article