क्राइम

हासिल नहीं हुआ प्यार का मुकाम, प्रेमी ने प्रेमिका का हाथ पकड़ा और...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोरी और उसका प्रेमी एक ही गांव के रहने वाले थे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

मुरादाबाद : प्रेमी-प्रेमिकाएं खूबसूरत जिंदगी का ख्वाब लेकर जीते हैं, लेकिन वास्तविकता उस हकीकत पर चादर डाल कर रखती है, जिसे नौसिखिए और कच्ची उम्र के प्रेमी कभी समझ ही नहीं पाए। यही कारण है कि इन प्रेम संबंधों के अनचाहे परिणाम होते हैं। इनका अंजाम दर्दनाक दास्तां के छोर पर दम तोड़ने पर खत्म होता है। आमतौर पर ऐसी कहानियां हमारे सामने आती हैं और कभी नहीं ठहरतीं। जी, हां कुछ ऐसा ही दृश्य यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है, जहां प्रेमी और प्रेमिका ने अपनी जान न्योछावर कर दी।

किशोरी से प्यार करता था युवक

जिले में बुधवार रात को मुरादाबाद-चंदौसी रेलवे लाइन के पास एक प्रेमी जोड़े ने चलती मालगाड़ी के सामने कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सुशांत (20) और 16 वर्षीय लड़की के रूप में हुई है। वे बिलारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक ही गांव के निवासी थे। सुशांत मुरादाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था और हाल में वह अपने गांव लौटा था। लड़की ने हाल में कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश सिंह ने कहा, "दोनों देर रात अपने घरों से निकले और रात करीब एक बजे रेलवे लाइन पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच से यह आत्महत्या का मामला लगता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article