Karnataka Love Jihad: देश में इन दिनों जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई लव जिहाद के मामलों में हिंदू लड़कियों को जान से हाथ भी धोना पड़ गया है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है।
कर्नाटक में पुलिस ने तीन मुस्लिम धर्म के लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पहले एक हिंदू महिला को अपने जाल में फंसाया और फिर उसका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसका यौन शोषण भी किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में एक महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की मां शिवानी की शिकायत के आधार पर आरोपी खलील, डॉ जमीला और ऐमन के खिलाफ संबंधित कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार, शिवानी, जो एक फैंसी स्टोर में काम करती थी, खलील की एक दुकान पर अपना मोबाइल फोन रिचार्ज करवाती थी। इसी दौरान खलील ने उससे दोस्ती की और वादा किया कि वह उसे बेहतर वेतन के साथ एक अच्छी नौकरी दिलवाएगा।
जिसके बाद खलील उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसका नाम बदलकर आयशा रख दिया गया। उसके बाद नमाज अदा करने और कुरान पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। शिकायत में कहा गया है कि खलील ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न भी किया था। बाद में उसे नई नौकरी के लिए दूसरी जगह ले जाया गया।शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी नौकरी के सिलसिले में डॉक्टर जमीला के घर गई, जहां उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया।
