कानपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां रहने वाले डाक्टर दंपत्ति की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने रेप किया, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले लड़की को जबरन हुक्का बार में ले जाकर हुक्का पिलाया गया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की।
बताया जा रहा है कि एक युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम (Instagram) पर पहले दोस्ती की फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की धमकी देकर रेप किया, इस वारदात में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी के अन्य दोस्तों ने भी गैंगरेप की कोशिश की
आरोप ये भी लगाया जा रहा कि युवती के साथ आरोपी के अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की कोशिश की घटना के बाद बेटी बेहद खराब हालत में घर पहुंची और घरवालों को सारी बात बताई, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम भी लिखा
बताते हैं कि आरोपी ने लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम भी लिख दिया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
