क्राइम

निर्वस्त्र शरीर-खून के धब्बे, शराब की बोतलें, होमस्टे में मृत मिली दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मसूरी घूमने गया था कपल

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'महिला का शव फर्श पर निर्वस्त्र अवस्था में मिला और चादर पर खून के धब्बे थे। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।’मृतका के पिता पी. सुधाकर ने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Image

मसूरी में संदिग्धावस्था में मृत मिली दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर। तस्वीर-Facebook

Mussoorie tragedy : गुरुग्राम की एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला मसूरी-धनौल्टी रोड पर एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। महिला की पहचान दिल्ली के किदवई नगर पूर्व की निवासी पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गायत्री रविवार देर रात अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ टिपरीधार स्थित 'कियाना होमस्टे’पहुंची थी। श्रीचरण पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करता है। पुलिस और मृतका के परिजनों के मुताबिक, दोनों सोमवार को श्रीचरण का जन्मदिन मनाने के लिए वहां आए थे।

महिला के अचेत अवस्था में होने की सूचना मिली

सोमवार सुबह मसूरी पुलिस को होमस्टे में एक महिला के अचेत अवस्था में होने की सूचना मिली। तुरंत एक एम्बुलेंस भेजी गई और एम्बुलेंस सेवा से जुड़े एक 'फार्मासिस्ट’ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति 13 जून को ऋषिकेश पहुंचा और इसके बाद रविवार रात करीब 11.30 बजे होमस्टे में 'चेक-इन’किया था।

दोनों ने रात में शराब पी थी

पति श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और तड़के करीब साढ़े तीन बजे सोने चले गए। उसने दावा किया कि जब वह जागा, तो उसने अपनी पत्नी को अचेत पाया और उसकी नाक से खून बह रहा था व वहां पेशाब फैला हुआ था। पुलिस ने बताया कि दंपति की शादी आठ नवंबर 2025 को हुई थी और दोनों के परिवार मूल रूप से विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के रहने वाले हैं।

महिला का शव फर्श पर निर्वस्त्र अवस्था में मिला

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'महिला का शव फर्श पर निर्वस्त्र अवस्था में मिला और चादर पर खून के धब्बे थे। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।’मृतका के पिता पी. सुधाकर ने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसका वीडियो भी बनाया गया।

शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले

क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगदीश चंद्र पंत ने बताया कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पंत ने 'पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए महिला का विसरा सुरक्षित रखा गया है।' उन्होंने कहा कि विस्तृत पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article