क्राइम

सबको असलियत बता दूंगा- जब बहू हुई बेवफा तो ससुर ने दे डाली धमकी, फिर महिला ने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर खेली खून की होली

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 12, 2024, 09:31 PM IST

Rajasthan Illicit Relationship: घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि महिला और ससुर के बीच 25 साल से अवैध संबध थे। वहीं पिछले 10 साल से तांत्रिक के साथ भी उसके अवैध संबंध थे। जिसकी भनक ससुर को लग थी।

Image

अवैध संबंध में महिला ने करवाई ससुर की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला और ससुर के बीच 25 साल से अवैध संबध थे।
  • पिछले 10 साल से तांत्रिक के साथ भी महिला के अवैध संबंध थे।
  • तांत्रिक के साथ रिश्ते का विरोध ससुर कर रहा था।

Rajasthan Illicit Relationship: एक महिला जब शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची तो कुछ महीनों बाद उसके संबंध अपने ही ससुर के साथ हो गए। ससुर पोस्टमास्टर था और बहू के साथ उसने संबंध बना लिए। इसका पता किसी को नहीं था। जिंदगी आराम से कट रही थी, लेकिन तभी महिला की जिंदगी में एक तांत्रिक की एंट्री होती है, अब महिला ससुर को छोड़ इसी तांत्रिक के साथ रहने लगती है। ससुर को इस बात का बुरा लगता है और वो बहू को सीधे धमकाता है कि ये सही नहीं है अगर वो नहीं सुधरी तो वो सबको असलियत बता देगा। जिसके बाद महिला ने खून की ऐसी होली खेली कि हर कोई हैरान रह गया।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले की घटना

घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि महिला और ससुर के बीच 25 साल से अवैध संबध थे। वहीं पिछले 10 साल से तांत्रिक के साथ भी उसके अवैध संबंध थे। जिसकी भनक ससुर को लग थी। ससुर भानाराम एक रिटायर्ड पोस्टमास्टर था, जिसकी उम्र 70 साल हो चुकी थी।

बिहार से बुलाया शार्प शूटर

ससुर ने जब महिला के तांत्रिक के साथ रिश्ते का विरोध किया तो महिला अपने तांत्रिक प्रेमी के पास गई। अपनी समस्या बताई, जिसके बाद महेंद्रगढ़ निवासी तांत्रिक मानसिंह ने महिला के साथ मिलकर प्लान बनाया। बिहार से शार्प शूटर को बुलाया और फिर एक रात अंधेरे में शार्प शूटर भानाराम के पास पहुंचा और सिर में गोली मार कर आराम से फरार हो गया।

ऐसी फंसी बहू

अगले दिन जब भानाराम की लाश मिली तो सनसनी फैल गई। आखिर कोई 70 साल के शख्स को क्यों मारेगा, जबकि उसकी किसी से कोई लड़ाई भी नहीं थी। परिवार वालों ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई और फिर जब पुलिस ने जांच किया तो बहू की सच्चाई सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article