क्राइम

Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर की महिला डॉक्टर के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, ठगों ने लूटे 38 लाख; 2 आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: ग्वालियर की महिला डॉक्टर को 21 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी गिरोह के सदस्य शाहरुख खान और लाईक बेग ने चीन और यूएई के दोस्तों के साथ मिलकर 38 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है।

Image

ठगों ने महिला डॉक्टर से लूटे 38 लाख रूपये

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

MP Cyber Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विदेशी दोस्तों के साथ मिलकर साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर के साथ 38 लाख रुपये की ठगी कर दी है। इस मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है। ग्वालियर की महिला डॉक्टर को ह्यूमन ट्रैफिकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे होने का डर दिखाकर ठगों ने इस ठगी अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर को 21 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी गिरोह के सदस्य शाहरुख खान और लाईक बेग ने 38 लाख रुपये की ठगी की। इस मामले में दोनों आरोपियों ने चीन और यूएई के दोस्तों का भी सहयोग लिया। महिला डॉक्टर से ठगी करने के लिए शाहरुख खान के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था।

ऑनलाइन ट्रांसफर कर विदेश भेजा पैसा

आरोपी शाहरुख खान के खाते में पहले से 7.50 लाख रुपये जमा थे। उसने अपना कमिशन काटकर बाकी पैसे लईक को दिए। लईक ने यह रकम गिरोह की एक युवती के कहने पर एक अन्य बैंक अकाउंट में जमा किए थे। पुलिस इस युवती की भी तलाश कर रही है। आरोपियों ने चीन ओर यूएई के साथियों का सहयोग लेकर फ्रॉड को अंजाम दिया था। उन्होंने ठगी का पैसा भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर विदेश भेजा है। उनके अकाउंट से एक महीने में करीब 2.50 करोड़ रुपये की अमेरिकी क्रिप्टी करेंसी खरीदने का रिकॉर्ड भी क्राइम ब्रांच को मिला है।

ग्वालियर एसपी धरमवीर सिंह के अनुसार भोपाल के बाग फरहत अफ्जा निवासी शाहरुख खान और बुधवारा निवासी लईक बेग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पांच अगस्त तक रिमांड पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को बाग फरहत अफ्जा निवासी फिजा नाम युवती की तलाश है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर से हुई 38 लाख रुपये की ठगी की राशि 18 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुई है। शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि उसके खाते में 10 लाख रुपये थे, उसने यह राशि अपने खाते से निकालकर लईक को दिए थे। इधर लईक का कहना है कि उसने अपना कमीशन काटने के बाद बाकी राशि फिजा को दी थी। फिजा ने उसे एक अकाउंट नंबर दिया था, जिसमें उसने बाकी राशि जमा कर दी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article