क्राइम

Gurugram Murder: गुरूग्राम में चाकू से गोदकर 19 साल की लड़की की दिन दहाड़े हत्या

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 10, 2023, 04:07 PM IST

गुरूग्राम में 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई, चाकू से वार करके उसकी जान ली गई है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

गुरूग्राम में सोमवार दोपहर लगभग पुलिस थाना पालम विहार गुरुग्राम के एरिया के गांव मौलाहेङा में एक 19 वर्षीय युवती पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया जिसके कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस बारे थाना पालम विहार में अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस थाना पालम विहार की पुलिस टीम ने हत्या करने की वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी को घटनास्थल से से काबू करके गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह मोलाहेड़ा गांव की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी राजकुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया, हत्यारोपित युवती पर शादी का दबाव था।

घरवालों द्वारा इन दोनों की सगाई की गई थी

हत्यारे की पहचान रामकुमार के रुप में हुई है जिसकी उम्र 25 साल है, पूछताछ में पता हुआ कि मृतक युवती अपने परिवार सहित मौलाहेङा गांव में रह रही थी तथा आरोपी युवक राजकुमार भी मौलाहेड़ा गांव में रहा था। मूलरूप से ये दोनों ही जिला यूपी के बदायूं के ही रहने वाले हैं। इनके घरवालों द्वारा इन दोनों की सगाई की गई थी।

लेकिन किसी कारण से लड़की के घरवालों ने इनकी सगाई तोड़ दी थी, जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने मौका पाकर युवती पर हमला कर दिया। पेट में चाकू से किए गए वार के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

चाकू व मोबाईल फोन आरोपी के कब्जे से बरामद

आरोपी द्वारा वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व मोबाईल फोन आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article