क्राइम

रेप किया फिर पीटा, घाव में भर दी मिर्ची, चिल्लाई तो ग्लू से चिपकाए होंठ...23 साल की युवती के साथ सारी हदें पार

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 01:57 PM IST

MP Guna Rape case: पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुना के एक गांव में अपनी मां के साथ रहती थी। करीब एक महीने पहले आरोपी उसके घर आया और उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया, जहां उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी न तो उसे बाहर निकलने देता था और न ही बात करने देता था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसे बेल्ट व पानी के पाइप से पीटा। इसके बाद उसने उसके घावों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।

Image

युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने बंधक बनाया और जमकर पीटा

KEY HIGHLIGHTS
  1. युवक जिसका नाम अयान पठान बताया जा रहा है उसने बंधक बनाया दोनों लिव- इन पार्टनर हैं
  2. आरोपी ने जमकर पीटा इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह और आंखों में फेवीक्विक डाल दी
  3. लिव- इन पार्टनर अयान उस पर मकान अपने नाम करने का दबाव बना रहा था

MP Guna Rape Horror: मध्य प्रदेश के गुना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां 23 साल की युवती के साथ पहले तो रेप किया गया। उसने विरोध किया तो पीट-पीट कर आरोपी ने उसे लहूलुहान कर दिया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके घावों में मिर्ची पाउडर भर दिया। युवती चीखी-चिल्लाई तो लोगों को पता न चल जाए इस डर से आरोपी ने उसके होंठो को ग्लू से चिपका दिया।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी अयान पठान ने पूरे एक महीने तक युवती को ये यातनाएं दीं और बंधक बनाकर लगातार उसके साथ रेप करता रहा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने महिला के हवाले से बताया है कि आरोपी उससे जबरन शादी कर उसकी पैतृक संपत्ति हड़पना चाहता था।

एक महीने से पहले बनाया था बंधक

पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुना के एक गांव में अपनी मां के साथ रहती थी। करीब एक महीने पहले आरोपी उसके घर आया और उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया, जहां उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी न तो उसे बाहर निकलने देता था और न ही बात करने देता था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसे बेल्ट व पानी के पाइप से पीटा। इसके बाद उसने उसके घावों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया। मंगलवार को युवती किसी तरह आरोपी के चंंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रही।

युवती की हालत देख पुलिस भी हैरान

युवती रातभर करीब 5 किलोमीटर तक लड़खड़ाते-लड़खड़ाते कैंट थाने पहुंची। यहां युवती की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गए। उसके होंठ गोंद से बंद थे, आंखें सूजी हुई थीं और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article