क्राइम

Gujarat Incident: गुजरात यूनिवर्सिटी में भीड़ के हमले में पांच विदेशी छात्र घायल, FIR दर्ज

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 03:18 PM IST

Gujarat University Incident: छात्रों ने आरोप लगाया है कि इसके तुरंत बाद ही लाठियों और चाकुओं से लैस एक भीड़ ने छात्रावास पर धावा बोल दिया और उनके कमरों में तोड़फोड़ भी की गई है।

Image

गुजरात विश्वविद्यालय में लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं

Gujarat University Incident News: गुजरात पुलिस ने कहा कि उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के छात्र अपने कमरों में नमाज पढ़ रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद हो गय, पुलिस ने कहा कि यह घटना ब्लॉक ए हॉस्टल में हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कई दृश्यों में लोगों के एक समूह को छात्रावास में पथराव करते और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है। इस घटना में कम से कम पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ने कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली गई है और आश्वासन दिया गया है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुजरात यूनिवर्सिटी में लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ने कहा, 'गुजरात विश्वविद्यालय में लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं, और 75 विदेशी छात्र ए ब्लॉक (छात्रावास) में रहते हैं। कल रात करीब साढ़े दस बजे छात्रों का एक समूह नमाज पढ़ रहा था, तभी करीब 20-25 लोग आए और उनसे पूछा कि वे यहां नमाज क्यों पढ़ रहे हैं और उन्हें इसे मस्जिद में पढ़ना चाहिए। उनके बीच बहस छिड़ गई, पथराव हुआ और बाहर से आए लोगों ने उनके कमरों में तोड़फोड़ की…'

श्रीलंका और ताजिकिस्तान के दो छात्रों को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 20-25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन्होंने कहा कि पुलिस ने कम से कम एक आरोपी की पहचान कर ली है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कहा, श्रीलंका और ताजिकिस्तान के दो छात्रों को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article