क्राइम

गुजरात: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी पोस्ट करने पर 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी, नकारात्मक पोस्ट करने वाले 14 व्यक्तियों के खिलाफ गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की है।

Image

राष्ट्रविरोधी पोस्ट करने पर 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Operation Sindoor: गुजरात में सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। जानकारी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी, नकारात्मक पोस्ट करने वाले 14 व्यक्तियों के खिलाफ गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की है।

कई जिलों से पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने ऐसे राष्ट्रविरोधी और घृणास्पद पोस्ट करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी, नकारात्मक, गलत सूचना वाली पोस्टों पर भी नजर रखी तथा राज्य पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। गुजरात पुलिस की खुफिया शाखा और सोशल मीडिया निगरानी इकाई द्वारा ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है। इस बीच, राष्ट्र-विरोधी, जन-विरोधी और सैन्य-विरोधी पोस्ट करने के आरोप में 14 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें खेड़ा जिले में 2, भुज में 2, जामनगर, जूनागढ़, वापी, बनासकांठा, आणंद, अहमदाबाद, सूरत शहर, वडोदरा, पाटण और गोधरा जिलों में एक-एक एफआईआर के अलावा कुल 14 एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई है।
Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article