क्राइम

Ghaziabad News: पैसिफिक मॉल के स्पा सेंटर पर छापा, 61 लड़के और 39 लड़कियां गिरफ्त में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2023, 08:50 AM IST

Ghaziabad News: पैसिफिक मॉल के 8 स्पा सेंटर पर यूपी पुलिस ने छापेमारी की है। इस रेड में पुलिस ने 61 लड़कों और 39 लड़कियों को पकड़ा।

Image

मॉल के स्पा सेंटर पर रेड में लड़के और लड़कियां गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद अलग अलग 8 स्पा सेंटर पर छापेमारी की और 60 से अधिक लड़कों और 30 से अधिक लड़कियों को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि बड़े दिनों से इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि स्पा के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिस्मफरोशी के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की गई। लिंक रोड स्थित इस मॉल पर बुधवार को छापा मारा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी।

वैधानिक कार्रवाई

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि अवैध काम की इजाजत नहीं है, जो कोई भी इस तरह के काम में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस्मफरोशी के धंधे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चलता रहता है और इस अभियान को और गति दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिन लोगों को पकड़ा गया है अगर उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले तो उन्हें आजाद कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article