YouTuber Kuwari Begum: गाजियाबाद की एक यूट्यूबर महिला जिसका नाम शिखा मैत्रेय उर्फ 'कुंवारी बेगम' है वो बच्चों का यौन शोषण कैसे करें, इसका तरीका यूट्यूब पर बता रही थी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग की जानकारी में ये केस सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने यूट्यूबर कुंवारी बेगम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है वहीं बता दें कि यूट्यूबर महिला 'कुंवारी बेगम' बच्चों का यौन शोषण कैसे करें, इसका तरीका यूट्यूब पर बता रही थी जिसकी जानकारी मिलने पर इस केस का भंडाफोड़ हुआ है।
कुंवारी बेगम के वीडियो पर सवाल उठाए
एक यूजर ने सबसे गाजियाबाद पुलिस को टैग करते हुए कुंवारी बेगम के वीडियो पर सवाल उठाए थे, लिखा था कि वीडियो में कुंवारी बेगम युवा लड़कों को बता रही है कि शिशुओं का यौन शोषण कैसे किया जाए.... उसने पुलिस ने अपील करते हुए कहा था कि इससे पहले वह किसी बच्चे को नुकसान पहुंचाए, उस पर कार्रवाई की जाए।
'बिना दांत वाले शिशुओं का यौन शोषण करना चाहिए'
बताते हैं कि यूट्यूब पर महिला का 'कुंवारी बेगम' के नाम से चैनल है महिला ने यूट्यूब पर बच्चों के साथ यौन शोषण करने का वीडियो बनाकर अपलोड किया है जिसके बाद शिकायत की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने इस महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस से शिकायत की।वीडियो में महिला दर्शकों को सलाह दे रही है कि उन्हें बिना दांत वाले शिशुओं का यौन शोषण करना चाहिए। वीडियो में महिला को अपने 'फालोवर्स' के साथ बातचीत करते और उनके सवालों का जवाब देते देखा गया है।
यूट्यूब चैनल 'कुंवारी बेगम' पर दर्शकों को बच्चों के यौन उत्पीड़न के बारे में टिप्स दे रही थी
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, 'हमने शिखा मैत्री नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसने अपने यूट्यूब चैनल 'कुंवारी बेगम' पर एक वीडियो बनाया था जिसमें वह दर्शकों को बच्चों के यौन उत्पीड़न के बारे में टिप्स दे रही थी।' उन्होंने कहा कि इस महिला के खिलाफ कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की गई शिकायत के आधार पर अंजाम दी गई है, एसीपी ने बताया कि पुलिस ऐसी सलाह देने के पीछे महिला के इरादों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
