देश

'पूरे देश को जंतर-मंतर...', प्रशांत भूषण ने देशवासियों से की अपील, बोले- लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरें

Save Democracy Day: वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने देशवासियों से शुक्रवार को सड़कों पर उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को 'सेव डेमोक्रेस डे' के तौर पर रखा है।

Image

वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण (फोटो साभार: @pbhushan1)

Photo : Twitter

Save Democracy Day: वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने देशवासियों से शुक्रवार को सड़कों पर उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर पूरा देश जंतर-मंतर पर उतरना चाहता था, लेकिन सरकार ने दिल्ली को लॉकडाउन कर दिया था और शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन अब समय आ गया है कि हम पूरे देश को जंतर-मंतर बना दें। अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोग हर मोहल्ले, गली, शहर में सड़कों पर उतर जाएं।

'लोकतंत्र बचाओ दिवस'

प्रशांत भूषण ने आगे बताया कि 23 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ दिवस' के तौर पर रखा है। ऐसे में हम देशवासियों से लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा, ''सरकार को बताने के लिए सभी लोग सड़कों पर उतरें कि हम चुप नहीं रहेंगे और हम लोग अपने लोकतंत्र को वापस लेंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article