क्राइम

UP: गैंगरेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय तो अमेठी DM कार्यालय पहुंच करने लगी आत्मदाह, पुलिस की थ्योरी में महिला ही गुनेहगार!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 10:54 PM IST

UP: घटना अमेठी के शुकुल बाजार थाना इलाके की है। एक महिला का आरोप है कि उसका गैंगरेप हुआ है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Image

अमेठी में गैंगरेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

UP: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जब एक गैंगरेप पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वो डीएम ऑफिस के सामने ही आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस की थ्योरी में महिला ही गुनेहगार दिख रही है।

महिला का आरोप

घटना अमेठी के शुकुल बाजार थाना इलाके की है। एक महिला का आरोप है कि उसका गैंगरेप हुआ है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से वो परेशान होकर डीएम कार्यालय पहुंची जहां, उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले की महिला अपने आप को आग लगा पाती, वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही श्रवण कुमार, गोपाल यादव और सूरज यादव ने शराब पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जिसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

पुलिस की जांच में क्या निकला

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अपने पति और गांव के कुछ अन्य लोगों से विवाद चल रहा है तथा उसने 2021 में उनसभी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिसमें वे लोग जेल भेजे गए थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला ने पुनः दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, उसकी जांच कराई गई तो जिनका नाम लिया जा रहा है वे उस समय बाहर पाए गए हैं।

महिला ही है गुनेहगार?

एसपी ने बताया कि महिला के पति श्रवण कुमार ने अपना मकान सूरज यादव को बेच रखा है और उसी मकान में यह महिला रह रही है। उनके अनुसार इस मकान का दाखिल-खारिज हो चुका है एवं महिला को आशंका है कि किसी भी दिन उसे मकान खाली करना पड़ेगा जिसको लेकर उसके द्वारा पुनः दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article