क्राइम

उदयपुर-अहमदाबाद रेल रूट पर विस्फोट,बड़ी साजिश की तरफ इशारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 03:26 PM IST

उदयपुर- अहमदाबाद रेल रूट पर बीती रात विस्फोट में रेल पटरियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Image

उदयपुर-अहमदाबाद रेल रूट पर विस्फोट

KEY HIGHLIGHTS
  • उदयपुर- अहमदाबाद रेल रूट निशाने पर
  • ओढा पुल पर धमाका
  • जांच में जुटी राजस्थान पुलिस

राजस्थान में उदयपुर-अहमदाबाद नए ट्रैक पर बीती रात विस्फोट की खबर है। मौके पर बड़ी मात्रा में डेटोनेटर और बारूद मिलने से इसे तंकी घटना या कोई बड़ी साजिश की तरफ इशारा किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल आतंकी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बड़ी साजिश का अंदेशा, जयपुर से एटीएस की टीम भी उदयपुर के लिए रवाना हो गई है। ब्लास्ट के बाद सुबह क्षतिग्रस्त ट्रैक मिला है। ओढ़ा पुल से रात को आई विस्फोट की आवाज आई थी। सुबह जब गैंगमैन ने देखा तो उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला था। हाल ही में अहमदाबाद से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था इसका उद्घाटन किया था। 31 अक्टूबर से ही शुरू हुई इस रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी तरह की संभावनाओं पर विचार कर तफ्तीश आगे बढ़ाई जा रही है। आतंकी वारदात के पीछे आतंकी साजिश के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

'गंभीरता से हो रही है जांच'

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग के ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं।रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। इस बीच जिला प्रशासन का कहना है कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article