क्राइम

Ghaziabad Molestation: गाजियाबाद में इंजीनियरिंग की छात्रा से छेड़छाड़, स्कूटी से गिराकर बीच सड़क की अश्लील हरकतें

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 10:51 AM IST

Ghaziabad Engineering Girl Student molested: गाजियाबाद में इंजीनियरिंग की छात्रा को स्कूटी से गिराकर बीच सड़क पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ बीच सड़क छेड़छाड़ का मामला
  • पीड़िता नोएडा के कॉलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा है, पेपर देने जा रही थी
  • इंजीनियरिंग की छात्रा का कहना है कि उसे स्कूटी से गिराकर की गईं 'अश्लील हरकतें'

Ghaziabad Engineering Girl Student molested Case: गाजियाबाद में एक छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी का मामला सामने आया है घटना गाजियाबाद के कविनगर की है यहां एक इंजीनियरिंग की छात्रा पेपर देने जा रही थी बताते हैं कि उसके दोस्त भी साथ में थे।

छात्रा के मुताबिक रास्ते में उसे स्कूटी से गिराकर पांच युवकों और उनके साथियों ने न सिर्फ उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की बल्कि इस दौरान उसे बचाने आए दोस्त से भी मारपीट की गई और ये सब बीच सड़क पर दिनदहाड़े किया गया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा का कहना है कि वह नोएडा के कॉलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा है, वह अपने दोस्त के साथ पेपर देने के लिए स्कूटी से नोएडा जा रही थी।

हमलावर उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए

घटना के बाद लड़की अपने दोस्त के साथ कविनगर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने बताया कि छात्र, उसका दोस्त और हमला करने वाला आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article