क्राइम

जालंधर में संदिग्ध हालात में DSP का शव मिला, सर्विस रिवॉल्वर गायब, गर्दन में फंसी गोली

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 10:38 AM IST

Jalandhar Crime News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली दलबीर सिंह के गर्दन में फंसी हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची है और वह साक्ष्य जुटा रही है। दलबीर सिंह खिलाड़ी भी थे और उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Image

जालंधर में डीएसपी का शव मिला।

Jalandhar Crime News: पंजाब के जालंधर में संदिग्ध हालत में DSP दलबीर सिंह का शव मिला है। DSP का रिवॉल्वर भी गायब है। शव के पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम में गले में एक गोली फंसी मिली है। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मान रही है। दलबीर सिंह जालंधर में ही तैनात थे। सोमवार सुबह इनकी लाश जालंधर के एक सुनसान इलाके से मिली। शुरुआत में इसे हिट एंड रन का केस माना जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में उन्हें गोली मारने की बात सामने आई है।

दलबीर सिंह को मिला है अर्जुन अवार्ड

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली दलबीर सिंह के गर्दन में फंसी हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची है और वह साक्ष्य जुटा रही है। दलबीर सिंह खिलाड़ी भी थे और उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दलबीर सिंह की संदिग्ध हत्या के पीछे कौन लोग हैं।

जालंधर जिले में पांच शव मिल

जालंधर जिले के आदमपुर स्थित एक गांव के एक मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 59 वर्षीय मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी, उनकी दो बेटियों और तीन साल की नातिन के शव बरामद किये गये। मनमोहन का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि अन्य के शव उसी कमरे में बिस्तर पर थे। जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि अर्थिक तंगी के कारण वह यह कदम उठा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article