क्राइम

ग्रेटर नोएडा में 8 साल की बच्ची से डिजिटल रेप, आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या होता है Digital Rape ?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 09:44 AM IST

यूपी के ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पिता के दोस्त ने ही आठ साल की बेटी के साथ डिजिटल रेप (Digital rape) किया है।

Image

ग्रेटर नोएडा में आठ की बच्ची के साथ डिजिटल रेप

Photo : iStock

कड़े कानून के बावजूद महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के खिलाफ अपराध बदस्तूर जारी है। यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर किसी सिर शर्म से झुक जाएगा। कासना में पिता के दोस्त ने आठ साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप (Digital rape) किया है। हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के साथ ऐसे हुआ डिजिटल रेप (Digital rape)

हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के कासना में एक परिवार किराए के घर में रहता है। पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। कभी-कभी बच्ची को घर पर अकेले रहना पड़ता है। इसी मौके का फायदा उठाकर मां-बाप के साथ नौकरी करने वाला दीपक नाम का युवक उसके घर पहुंचा और आठ साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप किया। जब मां-बाप घर पहुंचे तो बच्ची ने मम्मी-पापा से बताया दीपक ने उसके साथ क्या किया। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गौर हो कि आरोपी हाथरस का रहने वाला है और उसके घर के पास ही रहता है। उसके साथ परिवार की अच्छी दोस्ती थी। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी उसने उस बच्ची के साथ छेड़छड़ की थी, लेकिन माफी मांगने बाद उसे माफ कर दिया गया था। आश्चर्य की बात है आरोपी दीपक शादीशुदा है और उसे भी एक आठ साल की बेटी है फिर भी वह ऐसी हरकत करता है।

क्या होता है डिजिटल रेप (Digital rape)?

अगर कोई व्यक्ति महिला, युवती, बच्ची की बिना सहमति के उसके प्राइवेट पार्ट में अपने हाथ या पैर की अंगुलियों से छूता है या छेड़ता है तो उसे डिजिटल रेप कहते हैं। डिजिटल रेप दो शब्दों से बना है। अंग्रेजी मे हाथ-पैर की उंगली और शरीर के अन्य अंगों को भी डिजिट कहा जाता है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article