क्राइम

Delhi Riots: IB अफसर अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय, शरीर पर मिले थे 51 निशान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2023, 11:10 PM IST

Delhi Riots: दिल्ली दंगे के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या हो गई थी। उनकी लाश 27 फरवरी, 2020 को उत्तर पूर्व दिल्ली के चांद बाग इलाके में एक नाले से पड़ी मिली थी। तब उनपर चाकूओं से हमला किए जाने की बात कही गई थी। शरीर पर दर्जनों निशान भी मिले थे।

Image

ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय

Photo : PTI

Delhi Riots: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या हो गई थी। इस मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था। अब कोर्ट ने इस मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का आरोप तय कर दिया है।

10 अन्य आरोपी

ताहिर हुसैन के साथ-साथ दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी हत्या का आरोप तय किया है। ताहिर हुसैन और 10 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 153ए, 302, 365, 120बी, 149, 188 और 153ए के तहत आरोप तय किए गए हैं।

क्या कहा कोर्ट ने

ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ मामला बनता है। ताहिर लगातार ऐसे काम कर रहा था, जिससे भीड़ उकस रही थी। न्यायाधीश ने कहा- "ताहिर भीड़ पर निगरानी रखने और उन्हें उकसाने करने के लिए लगातार काम कर रहा था। ये सभी चीजें हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए की गई थीं।"

दो चार्जशीट

दिल्ली दंगों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम ने 2 जून, 2020 को दो चार्जशीट दायर की थी। एक चार्जशीट में उन्होंने ताहिर हुसैन को मुख्य साजिशकर्ता बताया।पुलिस जांच के अनुसार, पूर्वोत्तर दिल्ली में दंगे कराने के लिए "गहरी साजिश" थी।

मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप

जनवरी में इसी अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एमसीडी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ भी आरोप तय किए थे। हुसैन पर अवैध तरीकों से उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया गया है।

51 निशान

दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या करके उनकी लाश को चांद बाग इलाके में स्थित एक नाले से फेंक दी गई थी। उन पर लगातर हमला किया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि अंकित शर्मा के शरीर पर 51 हमले के निशान मिले हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article