क्राइम

Rashmika Mandana Deepfake Video: रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2023, 11:39 PM IST

Rashmika Mandana Deepfake Video: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को डीप फेक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा था कि सोशल मीडिया कंपनियां किसी भी गलत सूचना को हटाने के लिए बाध्य हैं।

Image

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में केस दर्ज (फोटो- RashmikaMandanna)

Rashmika Mandana Deepfake Video: रश्मिका मंदाना डीपफेक वायरल वीडियो मामले पर अब बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले अब एफआईआर दर्ज कर ली है। रश्मिका के वीडियो वायरल होने पर काफी हंगामा मचा था। आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखकर इस मामले पर पहले ही कार्रवाई की बात कह चुके थे।

कई धाराओं में मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कहा कि भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना), और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 सी (पहचान की चोरी) और 66 ई (गोपनीयता का उल्लंघन) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली महिला आयोग ने लिया एक्शन

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया था। डीसीडब्ल्यू ने इस सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया था। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से 17 नवंबर तक मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, आरोपियों का ब्योरा और इस संबंध में की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

सरकार ने क्या कहा था

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को डीप फेक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा था कि सोशल मीडिया कंपनियां किसी भी गलत सूचना को हटाने के लिए बाध्य हैं। मंत्री ने कहा था कि यदि प्लेटफॉर्म अप्रैल 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो नियम सात लागू होगा और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत पीड़ित अदालत में जा सकता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article